पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेक लिस्ट क्लियर कर माशिमं को 30 से पहले भेजना होगा

चेक लिस्ट क्लियर कर माशिमं को 30 से पहले भेजना होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय व बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने सभी स्कूलों को 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की चेक लिस्ट संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। बस्तर जिले में यह चेक लिस्ट बोर्ड के संभागीय कार्यालय से वितरित की जा रही है, जबकि संभाग के बाकी 6 जिलों में लिस्ट वहां की समन्वयक संस्था से स्कूलों को मिल सकेगी।

इस सूची में आवश्यक सुधार कर 30 अप्रैल तक मंडल कार्यालय जगदलपुर में जमा करना होगा। इसी लिस्ट के आधार पर माशिमं के अफसर छात्र-छात्राओं की 10वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में पदस्थ सेक्शन अफसर बीएल चौधरी ने बताया कि मंडल द्वारा भेजी जा रही चेक लिस्ट में प्राचार्यों को छात्र के पूरे विवरण को देखना है। इसमें विद्यार्थी समेत उनके माता-पिता के नाम, जन्म तारीख से लेकर पूरी डिटेल रहती है। उसमें यदि किसी सुधार की जरूरत है तो उसे करवाकर वापस 30 अप्रैल तक जमा करना है। इसके बाद बोर्ड प्रत्येक विद्यार्थी की स्लिप जारी करेगा।

28 को निकलेगा 5वीं से 9वीं तक का रिजल्ट
इस बार शिक्षा विभाग ने 5वीं से 9वीं तक के रिजल्ट 28 अप्रैल को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। 25 तारीख तक किसी भी हालत में रिजल्ट तैयार कर संबंधित बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेजना होगा। 5वीं, 8वीं के विद्यार्थियों की अंकसूची डीईओ के हस्ताक्षर के बाद ही जारी होगी। इस बार परीक्षाफल 28 अप्रैल को घोषित करने के पीछे वजह यह है कि 29 को रविवार और 30 तारीख को बुद्ध पूर्णिमा के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा।

खबरें और भी हैं...