बस्तर में गोशाला चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सम्मानित
कोंडागांव| जिले में गौ शाला चलाकर महिलाअाें को आत्मनिर्भर बनाने और दूसराें की मदद करने वाली कामधेनु गौ सेवा संस्थान की अध्यक्ष वेदेश्वरी शर्मा को गौ माता स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र एवं उमेश पोरवाल ने 10 अप्रैल को रायपुर में दिया। महापात्र ने कहा कि वेदेश्वरी शर्मा समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो बस्तर में गौ शाला संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। पोरवाल ने कहा कि वेदेश्वरी गरीबों की मदद करने के लिए गौ शाला में पल रहे बैलों को किसानों को देती हैं। वेदेश्वरी ने कहा कि वे आने वाले दिनों में गौ शाला में मवेशियों की संख्या बढ़ाने में जुटी हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थेे।