20 साल पुरानी वन-धन योजना फिर से लागू
20 साल पुरानी वन-धन योजना फिर से लागू
जगदलपुर | पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 साल पहले फेल हो चुकी वन-धन योजना की शुरुआत दोबारा की। जांगला में उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी की योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत आदिवासियों के वनोपज को सही दाम दिलाने की कोशिश की जाएगी लेकिन पीएम ने जिस वनोपज नीति की शुरुआत शनिवार को की वह 20 साल पहले फेल हो चुकी थी। बस्तर में 1999 में इस योजना को लागू किया गया था लेकिन गैर आदिवासी कारोबारियों के विरोध के बाद सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया था।