पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिमोट का बटन दबाते गए और विकास की होती गई शुरुआत

रिमोट का बटन दबाते गए और विकास की होती गई शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | बीजापुर के जांगला से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. रमन सिंह ने रिमोट से विकास की शुरुआत की। यहां वे दिन में 1.38 बजे से करीब तीन मिनट तक रिमोट का बटन दबाते गए, एलईडी पर बनी शिलापट्ट का पर्दा खुलता था और लोगों को नई योजना की सौगात मिल जाती थी।

बीजापुर और बस्तरवासियों के लिए रिमोट पर विकास का नजारा नया था। विकास कार्यों की सौगात देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूरज पूर्व दिशा से निकलता है लेकिन बस्तर में विकास का सूरज दक्षिण से निकलेगा। अब बस्तर की पुरानी पहचान बदल जाएगी और इसे एक नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजापुर संवैधानिक अधिकारों और सरकारी लाभ के बाद भी क्यों पिछड़ा रह गया इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने मंच से कहा कि भानुप्रतापपुर तक ट्रेन आ गई है। दो साल के अंदर जगदलपुर भी पहुंच जाएगी। इस ट्रेन को हमारी बहनें चला रही हैं।

इससे पता चलता है कि विकास कैसा हुआ है। उन्होंने मंच से ही दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर ट्रेन परिचालन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में एयरपोर्ट भी बन गया है आने वाले कुछ महीनों में यहां से उड़ान शुरू होगी। इसके बाद बस्तर कार्पोरेट हब बनेगा।

खबरें और भी हैं...