पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 मिनट पहले पहुंच गए मोदी, रमन को दौड़ना पड़ा

40 मिनट पहले पहुंच गए मोदी, रमन को दौड़ना पड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | पीएम को बीजापुर के जांगला जाने के लिए 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट आना था। यहां से सेना के हेलिकॉप्टर से उन्हें जांगला जाना था। लेकिन मोदी का विमान तय कार्यक्रम से 40 मिनट पहले ही करीब सुबह 10.50 बजे जगदलपुर लैंड कर गया। इसके कुछ मिनट बाद सीएम डॉ. रमन सिंह के सरकारी विमान ने भी यहां लैंडिंग की। पीएम के स्वागत में गए नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मोदी सीएम रमन सिंह से करीब दस मिनट पहले ही एयरपोर्ट आ गए थे। ऐसे में पहले पीएम ने कुछ देर हवाई जहाज के अंदर ही बिताए। इसके बाद डॉ. रमन सिंह दौड़ते हुए पीएम के विशेष विमान के पास पहुंचे तब पीएम के विमान का गेट खुला और वे बाहर आए। इसके बाद एक-एक कर नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने सभी से उनका परिचय करवाया।

कतार में आखिरी पर सबसे ज्यादा देर चर्चा भंजदेव से ही की : मोदी के स्वागत के लिए भाजपा के चुनिंदा नेताओं को ही एंट्री मिली थी। कांग्रेस के महापौर जतिन जायसवाल भी यहां प्रोटोकाल के अनुसार मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे।

भाजपा नेताओं में मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, रामविचार नेताम, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, शेषनारायण तिवारी, पवन साय और राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव को स्वागत करने दिया गया। स्वागत के लिए कतार में पहले नंबर पर सीएम थे तो वहीं आखिरी नंबर पर भंजदेव थे। पीएम नेताओं से हाथ मिलाते और फूल लेते हुए आगे बढ़ रहे थे। आखिरी में जब कमलचंद्र भंजदेव ने उनसे हाथ मिलाया तो पीएम यहीं रुक गए। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

खबरें और भी हैं...