स्थानीय प्रभाव और द्रोणिका के असर से हुई शाम को बारिश
जगदलपुर | बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास दौरान दिन भर उमस का वातावरण रहा। वहीं शनिवार की शाम को 6 बजे के बाद अचानक गरज चमक के साथ शहर और आसपास के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि दिन में काफी अधिक उमस और हवा में नमी थी। जिसके चलते शाम ढलते ही स्थानीय प्रभाव काम कर गया।