पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो की टीम 723 बूथों पर 25 25 नए युवाओं को जोड़ेगी

भाजयुमो की टीम 723 बूथों पर 25-25 नए युवाओं को जोड़ेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | मिशन 2018 में कामयाबी के लिए भाजपा के प्रदेश संगठन ने भाजयुमो को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह ने मोर्चा अध्यक्षों को साफ शब्दों में कह दिया है कि चुनाव तक उन्हें घरों की जगह पार्टी को ज्यादा समय देकर काम करना है। कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक युवा मतदाता से वन टू वन होना है। बस्तर जिले में जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 723 पोलिंग बूथ हैं। भाजयुमो की टीमों को हर बूथ पर 25 नए युवाओं को तैयार करने व उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना होगा।

सौदान सिंह ने युवा मोर्चा से कहा है कि युवाओं को पार्टी के बारे में बताना होगा। साथ ही यह भी समझाना है कि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना क्यों जरूरी है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने बताया कि पार्टी और संगठन ने निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं को साथ जोड़ें और जीत के लिए फील्ड में दिन रात-जुट जाएं। युवा मोर्चा इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश ने बताया बस्तर जिले के अंतर्गत भाजपा के 11 मंडल हैं। इन सभी मंडलों में भाजयुमो की शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर पर टीमों का गठन हो चुका है। यहां युवा मोर्चा की टीम अपने एरिया के युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ेंगे। यह सिलसिला अब अगले तीन महीने तक चलेगा। दरअसल युवा वोटर्स पर फोकस करने की वजह यह है कि मतदाताओं का यही वर्ग आने वाले विधानसभा चुनावों में निर्णायक साबित होगा।

खबरें और भी हैं...