पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पद से हटने के बाद कर रहे अनर्गल बातें : प्रकाश

पद से हटने के बाद कर रहे अनर्गल बातें : प्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संकल्प दुबे ने एक दिन पहले पत्रवार्ता आयोजित कर कांग्रेस के नेताओं पर बीजेपी और मंत्री केदार कश्यप से सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरे दिन इस बयानबाजी के संबंध में कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल ने एक बयान जारी किया है। प्रकाश ने अपने बयान में कहा कि संकल्प को एक सप्ताह पहले ही पद से हटा दिया गया था। ऐसे में वे मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की बात कहकर सुर्खिंया बटोरने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि संकल्प दुबे के स्थान पर बिलासपुर के शैलेंद्र दुबे को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है जिससे संकल्प बौखला गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संकल्प को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी लेकिन वे कार्यप्रणाली में खरे नहीं उतर पाए जिसकी वजह से ऐसी स्थिति निर्मित हुई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही संकल्प ने प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेसी नेताओं खासतौर पर महापौर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद से बस्तर में कांग्रेस की राजनीति गर्म हो रही थी। देर रात तक नेता इस मामले में जानकारी ले रहे थे लेकिन मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आए इस अधिकारिक बयान के बाद स्थिति बदलती नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...