ओपन स्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा आज नहीं, 4 मई को
जगदलपुर| राज्य ओपन स्कूल की हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा के कल गुरूवार को होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा को स्थगित कर इसे 4 मई को करने संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा का समय पहले जैसे ही 8 से सवा 11 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 21 अप्रैल को होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा और जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा के एक ही समय पर होने के कारण ओपन स्कूल की हायर सेकंडरी परीक्षा के हिंदी विषय के पर्चे को भी संशोधित कर इसे 24 अप्रैल को ली जाएगी।
7वें वेतनमान के लिए संघ ने जेडी से की मांग
जगदलपुर| राज्य कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोषलेखा और पेंशन के संयुक्त संचालक से मिलकर उनसे सातवां वेतनमान-वेतन निर्धारण की जांच के लिए चर्चा की गई। इस दौरान संयुक्त संचालक ने सहायक संचालक सुधाकर राव को सेवा पुस्तिकाओं की जांच की कार्रवाई जल्द पूरा करने और संबंधित कार्यालय को सेवा पुस्तिका वापस करने के निर्देश दिए हैं। सेवा पुस्तिकाओं की जांच के बाद इसे वापस कार्यालय भेजने की बात उन्होंने कही है। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष एसके गौतम, विनोद पाठक, बीएम रथ, उमेश प्रताप सिंह, के. नागेश, धर्मेंद्र पटनायक सहित अन्य मौजूद थे।
जनआक्रोश रैली 28 को कांग्रेसी जुटे तैयारी में
जगदलपुर| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 29 अप्रैल को जनआक्रोश रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जाना है। इस रैली में देशभर के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। रैली में बस्तर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी राजधानी जाएंगे। ऐसे में इसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि रैली में आसिफा के जस्टिस से लेकर कई अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।