ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ होगी जांच दवा कारोबारियों की हड़ताल खत्म
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार की गई जांच और कार्रवाई के विरोध सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को दवा कारोबारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदाराें ने दिन भर अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके बाद देर शाम बस्तर कलेक्टर धनंजय देवांगन ने कारोबारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा की गई शिकायतों की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। यही नहीं ड्रग इंस्पेक्टर पर लगे अारोपों की भी विस्तृत जांच होगी। कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद दवा कारोबारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। संघ के अध्यक्ष निकेश देवांगन ने बताया कि कलेक्टर के साथ सार्थक चर्चा हुई है। ऐसे में हम हमारा आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहले दिन संघ की मांगों का समर्थन करते हुए 125 मेडिकल दुकानदारों ने जहां अपनी दुकानें बंद रखी तो वहीं संघ की कार्यप्रणाली से नाराज पांच मेडिकल दुकानदारों ने दुकानें खोली रखीं जिसका फायदा मेकॉज में आने वाले मरीजों को मिला।
जगदलपुर। बंद के आव्हान के बावजूद कुछ मेडिकल स्टोर्स पर दवाएं मिलती रहीं
निरस्त लाइसेंस बहल करने सहित पांच मांगें हैं शामिल
निरस्त लाइसेंस को बहाल करने और लाइसेंस निलंबन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा सहायक औषधि निरीक्षक की जगह नियमित अधिकारी की नियुक्ति किए जाने, संघ के सदस्यों से आर्थिक प्रताड़ना पर रोक, केमिस्टों से सही व्यवहार और नशीली दवा का व्यापार बंद करने की मांग शामिल है।