पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्थलगड़ी का कोई विरोध नहीं अगर संविधान के दायरे में हो : मुख्यमंत्री

पत्थलगड़ी का कोई विरोध नहीं अगर संविधान के दायरे में हो : मुख्यमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा रविवार को सूरजपुर जिले में पहुंची। उन्होंने ऊंचडीह में आयोजित आम सभा में 226 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पत्थलगड़ी का कोई विरोध नहीं है, लेकिन संविधान के दायरे में रहकर शहीदों की याद में चिन्ह स्थापित करें। इस अभियान में सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाना कहां तक सही है। ये बातें पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। वहीं उन्होंने कहा कि बस्तर के दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने फिर जवानों पर हमला किया है। नक्सली विकास विरोधी हैं हम नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। डॉ सिंह ने ऊंचडीह में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 10 हजार डबरियां और 2 हजार कुओं का निर्माण सूरजपुर जिले में कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ओड़गी के महाविद्यालय का नामकरण पूर्व मंत्री स्व. शिवप्रताप सिंह और सिलफिली के महाविद्यालय का नामकरण पूर्व सांसद स्व. मुरारी लाल सिंह के नाम पर करने की घोषणा की।

सीएम बोले- नक्सली विकास विरोधी हैं हम नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे

सूरजपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ रमन सिंह

बगैर मांगे यहां की जनता को दिया जिला और ब्लॉक

डॉ. सिंह ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बगैर मांगे सूरजपुर को वर्ष 2012 में न केवल जिला बनाया गया, बल्कि जिले के सभी विकासखण्डों को तहसील का दर्जा दिया गया। सूरजपुर जिले की विकासगाथा का यह उदाहरण है कि आज यहां एक साथ 226 करोड़ से विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।

सीएम ने जिलेभर की गिनाई विकासगाथा

सीएम ने कहा कि सूरजपुर के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ में 8 करोड़ की लागत से राजनांदगांव के डोंगरगढ़ की तरह रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से सूरजपुर रेलवे स्टेशन रोड का निर्माण कराया जा रहा है। केरता में शक्कर कारखाना खुलने से यहां के किसानों की आमदनी बढ़ी है।

राजपुर में सीएम ने जनहित की मांगें पूरी करने का किया वादा

राजपुर| सीएम डॉ रमन सिंह ने रविवार को जनदर्शन के दौरान बलरामपुर जिले के लोगों एवं समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान पूरे जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, समाज के प्रमुख लोग मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याएं शीघ्र हल किए जाएंगे, मैं विकास करने के बाद जनता के दरबार में आया हूं। उन्होंने कहा कि राजपुर बहुत अच्छा स्थान है। कई बार मैं यहां आया हूं लेकिन रुकने का सौभाग्य पहली बार प्राप्त हुआ है। जनदर्शन के दौरान लोगों ने जनहित से जुड़े कई मांगे रखीं जिसमें राजपुर में उप कोषालय, झींगों से गोपालपुर एवं राजपुर से प्रतापपुर तक पक्की सड़क निर्माण ,हाईस्कूल मैदान में स्टेडियम का निर्माण, सामरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंड को मिलाकर नवीन जिला बनाने एवं राजपुर को जिला मुख्यालय बनाने की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...