पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारसूर में नेटवर्क की दिक्कत बैंकिंग करना मुश्किल हुआ

बारसूर में नेटवर्क की दिक्कत बैंकिंग करना मुश्किल हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतेवाड़ा | पर्यटन नगरी बारसूर में बैंकिंग सेवाओं का बुरा हाल है। नगर में भारतीय स्टेट बैंक और छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की एक-एक शाखा संचालित है। राष्ट्रीयकृत बैंक होने की वजह से ज्यादातर लोग एसबीआई शाखा से लेनदेन करने पहुंचते हैं, लेकिन अक्सर लिंक फैल रहने के चलते लेन-देन प्रभावित होता है। बैंक में दो नियमित स्टाफ मैनेजर और कैशियर ही पदस्थ हैं, जिसके चलते बैंकिंग कामकाज के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासी और बैंक के खातेदार रामकृष्ण रेड्डी के मुताबिक बीते 2 दिनों से लिंक फेल है। इस समस्या को लेकर स्थानीय युवा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बैंक में स्टाफ बढ़ाने और नेटवर्क में सुधार की मांग कर चुके हैं।

बारसूर में इकलौता एटीएम एसबीआई ने लगाया है, लेकिन इसमें पर्याप्त नगदी नहीं डाली जाती है। बीते एक माह से इस एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। बारसूर में एटीएम और बैंकिंग की सुविधाएं सही नहीं होने से बाहर से आने वाले सैलानियों को भी परेशानी होती है, खासकर नगदी के मामले में।

तीन जिलों पर असर

दंतेवाड़ा जिले के आखिरी छोर पर स्थित बारसूर में इंद्रावती नदी पार बसे बस्तर और नारायणपुर जिले के सरहदी गांवों के ग्रामीण भी बैंकिंग लेनदेन के लिए पहुंचते हैं। सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों का खाता भी सुविधा के हिसाब से बारसूर के बैंकों में खुलवाया जाता है, लेकिन लेनदेन के अनुपात में स्टाफ और सुविधाएं नदारद हैं।

एटीएम से भी कई दिन निकलती नगदी

खबरें और भी हैं...