पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा विक्रेता संघ ने ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाया मनमानी का आरोप

दवा विक्रेता संघ ने ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाया मनमानी का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवा विक्रेता संघ ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि निरीक्षक पर मनमानी का आरोप लगाया है। बस्तर ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष निकेश देवांगन ने कहा कि सहायक ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल स्टोर्स संचालकों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। रिकार्ड अपडेट न होने की बात कहते हुए कार्रवाई की जाती है जबकि उन्हें नियमानुसार जांच कर नोटिस देना चाहिए।

सचिव सतीश शुक्ला ने कहा कि एक्सीलेंट इंडिया के तहत ऑनलाइन लाइसेंस रिनुअल में जानबूझकर लेटलतीफी करते हुए एक से डेढ़ महीने लगा रहे हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा फार्मासिस्ट को जोड़े जाने की प्रक्रिया में टालमटोल किया जा रहा है। दवा विक्रेता संघ ने उन्हें कार्रवाई से बाज नहीं आने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्रवार्ता में एसोसिएशन के संरक्षक अशोक जैन, राजेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित कई मेडिकल स्टोर्स संचालक मौजूद थे

खबरें और भी हैं...