पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी के जांगला दौरे के दिन अगवा इंजीनियर को नक्सलियों ने मार डाला

मोदी के जांगला दौरे के दिन अगवा इंजीनियर को नक्सलियों ने मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा | पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर प्रवास के दिन (14 अप्रैल) को जिले के धर्मापेंटा के पास से अगवा किए गए इंजीनियर टी कासुलू की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। इंजीनियर हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी था। अपहरण के बाद से कंपनी व उसके परिजन उसकी रिहाई के प्रयास में लगे थे। पीएम के जांगला (बीजापुर) दौरे के विरोध में धर्मापेंटा के पास शनिवार को सड़क निर्माण में लगे एक ट्रेलर (पोकलेन शिफ्टर) को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। नक्सलियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों की भी पिटाई की और के मोहन रेड्डी स्पेशल क्लास सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर टी कासुलू काे अगवा कर साथ ले गए। मृतक इंजीनियर कासु का पूरा नाम टी रेड्‌डी बाल नागेश्वर राव था, वह आंध्रप्रदेश के इस्ट गोदावरी जिले के भानापुरम पोलावरम का रहने वाला था। उसे लोग कासू के नाम से जानते थे। कंपनी की ओर से भी उसकी रिहाई की कोशिश की गई। परिजन ने आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों तक इंजीनियर की रिहाई को लेकर शेष|पेज 4





अपील संदेश भेजा था। अगवा इंजीनियर का शव सोमवार को किस्टाराम

शेष|पेज 4





थाना से करीब ढाई किमी दूर कांसाराम के निकट सड़क पर मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इंजीनियर की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक शव को उठाया नहीं जा सका था। नक्सलियों ने इंजीनियर की हत्या क्यों की, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...