पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहित्य के प्रति रुचि जगाने स्कूलों में होगी कार्यशाला

साहित्य के प्रति रुचि जगाने स्कूलों में होगी कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कवि संगम बस्तर जिला इकाई की मासिक कवि गोष्ठी मां शारदा लोककला मंच के नयापारा स्थित सभागार में हुई। इस अवसर पर वार्षिक सदस्यता, आगामी कार्ययोजना और संस्था के नियमों पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि आगामी कार्य सत्र में विद्यालयों में साहित्य के प्रति अभिरुचि जगाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

नवोदित साहित्यकारों के लिए भी साहित्य के विभिन्न विषयों जैसे कविता, कहानी, लघुकथा, नवगीत, दोहा, गजल, हाइकू आदि लेखन पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मासिक काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया।

खबरें और भी हैं...