पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 अप्रैल को होगा जिला फुटबाॅल संघ का चुनाव

29 अप्रैल को होगा जिला फुटबाॅल संघ का चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 अप्रैल को होगा जिला फुटबाॅल संघ का चुनाव

जगदलपुर |
बस्तर जिला फुटबाल संघ के 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष,4 उपाध्यक्ष,सचिव,संयुक्त सचिव 2 और एक पद कोषाध्यक्ष के 29 अप्रैल रविवार को मतदान से निर्वाचन होना है। निर्वाचन अधिकारी रौशन जमीर शाह ने बताया कि17 से 19 अप्रैल तक सुबह साढ़े 11 से दोपहर 2.30 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र लिए और प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 तारीख को होगी और जांच होते तक 21 अप्रैल को साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक नाम वापसी होगी।

29 तारीख को होने वाले मतदान में जो उपस्थित नहीं हो सकते वे डाक मतपत्र से 26 तारीख को 11.30 से 1.30 बजे तक मतदान कर सकेंगे। उधर 29 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक सिटी ग्राउंड में मतदान कराया जाएगा। वोटिंग के एक घंटे के बाद मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए वोटर्स को अपने साथ कोई फोटो लगा हुआ परिचय पत्र लाएंगे।

खबरें और भी हैं...