पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीयू में मई के पहले सप्ताह तक 59 प्रोफेसरों की भर्ती

बीयू में मई के पहले सप्ताह तक 59 प्रोफेसरों की भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | बस्तर यूनिवर्सिटी के अध्ययनशाला में नए सत्र में छात्रों को पढ़ाने के लिए हर डिपार्टमेंट में नियमित तौर पर 59 प्राध्यापकों की भर्ती मई के पहले हफ्ते में हो जाएगी। बीयू में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती के लिए पहले वित्त विभाग और फिर कार्यपरिषद ने अनुमति दी है। अब बीयू प्रबंधन यहां प्रोफेसरों की नई भर्तियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए इंटरव्यू वाला विज्ञापन भी बनकर तैयार है और वह एक-दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद मई के पहले पखवाड़े में प्रोफेसरों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।

बीयू की स्थापना के बाद से यहां सिर्फ चार नियमित प्रोफेसर ही तैनात थे। ऐसे में आठ साल बाद यहां एक साथ इतनी बड़ी संख्या में प्रोफेसर आएंगे। बीयू के कुलपति डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए सभी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। हमारी कोशिश है कि नए सत्र में हर डिपार्टमेंट में पर्याप्त प्रोफेसर बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात हों।

99 पद पर कई विवाद, ऐसे में लग सकता है समय

इधर बीयू में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के 99 पदों पर भर्ती होने हैं, लेकिन इसके साथ कई विवाद जुड़े हुए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए बीयू ने दो साल पहले विज्ञापन जारी किए थे, तब 24 हजार छात्रों ने फाॅर्म भरे थे। इसके बाद इन पदाें पर बीयू में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने प्राथमिकता के साथ नौकरी देने की मांग रख दी। वहीं मूल बस्तरिया पांचवीं अनुसूची का पालन करते हुए इन पदों पर मूल बस्तरिया को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब इन भर्तियों के और समय लग सकता है।

खबरें और भी हैं...