पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजापुर में खुला ग्रामीण बैंक का पहला एटीएम

बीजापुर में खुला ग्रामीण बैंक का पहला एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | बीजापुर जिले के माटवाड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की 608वीं शाखा का उद्घाटन शनिवार को अध्यक्ष आरके गुप्ता ने किया। वहीं ग्रामीण बैंक का पहला एटीएम बीजापुर में शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जांगला आगमन के दौरान यहां पहुंचे वित्त मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लोकरंजन और वित्तीय साक्षरता के निदेशक अशोक सिंह ने बैंक शाखा का भ्रमण कर कार्यप्रणाली देखी। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि बैंक का पहला एटीएम बीजापुर में शुरू हो गया है। अब इसका विस्तार कर 10 एटीएम और लगाए जा रहे हैं।

आदिवासी समाज की बैठक आज

जगदलपुर | सर्व आदिवासी विश्राम भवन में 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सर्व आदिवासी समाज की बैठक रखी गई है। समाज का महासम्मेलन 21 अप्रैल को होना है, इसे लेकर बैठक में रूपरेखा बनाई जाएगी। समाज के जिलाध्यक्ष कौशल नागवंशी ने बताया कि बैठक में बस्तर संभाग के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...