जूडो राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए चयन 25 को
जगदलपुर | जूडो की राज्य स्तरीय टीम के लिए बस्तर के खिलाड़ियों का चयन 25 अप्रैल को किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी म्यूथाई इंडिया चैंपियनशिप के लिए गोवा में खेलने जाएंगे। जूडो कोच अब्दुल मोइन ने बताया कि पिछले साल बस्तर के खिलाड़ियों का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहा। इस बार भी बच्चे राज्य की टीम में जगह बनाएंगे।
16 दिनी निशुल्क कराते प्रशिक्षण शिविर शुरू
जगदलपुर | बस्तर मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा रविवार को 16 दिवसीय निशुल्क कराते प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुनानक पब्लिक स्कूल संजय बाजार में किया गया। एकेडमी के सचिव भगत सोनी ने बताया कि हर दिन शाम को साढ़े 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया से सर्टिफाइड राष्ट्रीय कोच मार्कंडेय सिंह खेल की बारीकियां बताएंगे। शिविर में 8 से 19 साल के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं।