पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुपचुप बेच परिवार पालते हैं पिता पीएम से बेटी मिली तो बढ़ा गौरव

गुपचुप बेच परिवार पालते हैं पिता पीएम से बेटी मिली तो बढ़ा गौरव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतेवाड़ा | शनिवार को जांगला प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस स्टाॅल को देख रहे थे, उसमें गीदम के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता ड्रोन लेकर खड़ी थी। पीएम जैसे ही लक्ष्मी के नजदीक पहुंचे ड्रोन देखा व लक्ष्मी से इसके बारे में जानकारी ली। लक्ष्मी ने पीएम को बताया कि यह ड्रोन इसने खुद तैयार किया है। स्कूल में सात दिनों का प्रशिक्षण प्रशासन की ओर से रखा गया था। पीएम ने पूछा यह कितने दूर तक जाता है, लक्ष्मी ने बताया कि 50 फीट ऊपर व 200 से 300 मीटर की दूरी तक यह जा सकता है। पीएम मोदी ने छात्रा लक्ष्मी की तारीफ की। पीएम ने कहा कि बस्तर की बेटियां भी अब ड्रोन बनाने व उड़ाने लगी हैं, ऐसे में अब आप सोच सकते हैं, बस्तर कितना आगे निकल चुका है। उन्होंने लक्ष्मी को शुभकामनाएं भी दीं। जैसे ही लक्ष्मी कार्यक्रम के बाद घर पहुंची परिजनों ने कहा बेटी तुम बहुत भाग्यशाली हो।

..और रो पड़ीं लक्ष्मी

भास्कर ने जब लक्ष्मी से उसके सपनों के बारे में पूछा तो लक्ष्मी ने कहा कि वह डाॅक्टर बनना चाहती है। लेकिन माता-पिता फिलहाल बीएससी करने को कह रहे, ऐसा कहते हुए वह रो पड़ी। दरअसल लक्ष्मी के पिता भी चाहते हैं लक्ष्मी डाॅक्टर बने, उसके सपने पूरे हों, लक्ष्मी में पढ़ाई का बेहद जुनून है। लेकिन घर की माली हालत ठीक नहीं होना लक्ष्मी का मनोबल कम कर रहा है। लक्ष्मी ने अभी 12वीं की परीक्षा दी है। उसके पिता गुपचुप का ठेला लगाकर किसी तरह घर चलाते हैंं।

खबरें और भी हैं...