बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
मंडावर | ग्राम बीरासना मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गए। सोमवार देर रात बीरासना मोड़ के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे रामकेश पुत्र बनवारी मीना निवासी झीरवाड़ की ढाणी बसवा व सुनील पुत्र रामचरण निवासी बाढ़ रैणी एवं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में सुनील व एक अन्य बाइक सवार को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया।