पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक वापस आ रही महिला को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक वापस आ रही महिला को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक वापस आ रही महिला को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

भास्कर संवाददाता | बटाला

गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर वापस आ रही महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण महिला जख्मी हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना रंगड़ नंगल के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि शिंदर कौर निवासी उमरपुरा बटाला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी लड़की के साथ गुरुद्वारा अच्चल साहिब से माथा टेककर वापस आ रही थी। रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी (पीबी06वी9529) ने बिना हॉर्न दिए उसे टक्कर मार दी, जिस कारण वह जख्मी हो गई। इसके बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...