अलग-अलग मामलों में नशीली गोलियों और आधा ग्राम हेरोइन समेत दो काबू
अलग-अलग मामलों में नशीली गोलियों और आधा ग्राम हेरोइन समेत दो काबू
बटाला | पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई सकतर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि अड्डा काला अफगाना से एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उससे 180 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह वासी मुरीदके के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि अलावलवाल से महावीर सिंह वासी वीलां की तलाशी लेने पर आधा ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।