पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरफ्तार आरोपियों पर जाली पासपोर्ट बनवाने का भी केस

गिरफ्तार आरोपियों पर जाली पासपोर्ट बनवाने का भी केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों पर पहले हत्या का प्रयास, लूट और गैंगस्टरों से कनेक्शन के मामले हैं दर्ज

भास्कर संवाददाता | बटाला

गांव ठीकरीवाल में साले के वैवाहिक विवाद के चलते घायल किए हेड कांस्टेबल के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर जाली पासपोर्ट बनवाने के आरोप में भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट और गैंगस्टरों से कनेक्शन के मामले भी दर्ज किए गए थे।

इस संबंध में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि जालंधर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह पर जानलेवा हमला करने और लूटने के आरोप में हरजीत सिंह की सालेहार के भाइयों वरिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी मुंडीकुराल जो केंद्रीय जेल गुरदासपुर बंद हैं, के खिलाफ जाली पासपोर्ट बनवाने का मामला भी दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अदालत से आरोपियों को जब पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की तो एक एनआरआई आरोपी वरिंदर सिंह ने बताया कि वह अमेरिका के न्यूयार्क में सैटल है।

अमेरिका से जारी किए गए उसके पासपोर्ट में उसका जन्म स्थान हरियाना दर्ज है और घर का पता मुंडीकुराल का है। उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर वरिंदर चीमा उर्फ राणा चीमा की फोटो लगी है, लेकिन इस पर पते के तौर पर तरसेम सिंह पुत्र प्यारा सिंह अजीत नगर काहनूवान रोड का पता दर्ज है। इसी तरह वरिंदर सिंह के भाई हरप्रीत सिंह ने भी दो पासपोर्ट बनवा रखे हैं। उसकी फोटो वाले पासपोर्ट पर भी पते के तौर पर हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी पावर हाऊस चक्रपुर गुरुग्राम का पता दर्ज है। आरोपियों ने गलत पते देकर पासपोर्ट बनवाए थे, ऐसा करके उन्होंने जालसाजी की। जालसाजी के आरोप में दोनों के खिलाफ धारा 12 पासपोर्ट एक्ट 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...