पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब ठेकेदार के घर एक्साइज टीम का छापा

शराब ठेकेदार के घर एक्साइज टीम का छापा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छापा, ठेकेदार की प|ी का

आरोप टीम ने की अभद्रता

भास्कर संवाददाता | बटाला

बटाला के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले शराब के ठेकेदार अनिल कोछड़ के घर में रविवार शाम करीब सवा सात बजे एक्साइज की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान बटाला शराब ठेकेदार के कारिंदे भी टीम के साथ थे, जिसके घर में छापा मारा गया। उसके ठेके पठानकोट में है। पूरे मकान को खंगाला गया। बिस्तरों, अलमारियों समेत हर जगह को खंगाल लिया गया, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद टीम खाली हाथ लौट गई। जानकारी अनुसार एक्साइज की टीम रविवार करीब सवा सात बजे एक दम से करीब एक दर्जन लोगों के साथ कोछड़़ के घर में घुस आई। उस समय घर में सिर्फ दो महिलाएं ही थीं, जिसमें कोछड़ की प|ी शीतल तथा मां कमलेश कोछड़ मौजूद थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह मामला दो शराब ठेकेदारों के बीच विवाद का है। उसी को लेकर छापा मारा गया है। उधर, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन कुमार का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाहर की शराब को घर में छिपाकर रखा है, इसलिए छापा मारा। उन्होंने माना कि जिस घर में छापा मारा गया। उस व्यक्ति के पास पठानकोट में 4सर्किल है। रमन का कहना था कि तलाशी में कोई शराब बरामद नहीं हुई है।

कोछड़ के घर जाती एक्साइज टीम (सीसी फुटेज) व घर में बिखरे समान के बारे में बतातीं कोछड़ की प|ी व बिखरा सामान।

डीएसपी को देंगे शिकायत

कोछड़ की प|ी ने कहा कि एक्साइज की टीम ने उनके साथ अभद्रता और गलत भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना था कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन भी किया था, लेकिन जवाब आया कि सिटी डीएसपी को शिकायत दें, लेकिन डीएसपी ने फोन नहीं उठाया। सुबह लिखित शिकायत देंगे।

खबरें और भी हैं...