सिगरेट न पीने से ब्लड प्रेशर रहता है नॉर्मल- डॉ.भल्ला
बटाला| माता सुलखनी जी सिविल अस्पताल बटाला के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. संजीव भल्ला ने लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से कैंसर व अलावा अन्य भयानक बीमारियां होती हैं। तंबाकू पदार्थों में 3095 के करीब रसायन पदार्थ और जहरीले तत्व होते हैं, जिनमें 28 तत्व कैंसर रोग पैदा करने वाले होते हैं। सिगरेट छोड़ने के फायदों के बारे में डॉ. भल्ला ने बताया कि सिगरेट बंद करने के 20 मिनट के बाद बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है और 8 घंटे के बाद खून में बढ़ी हुई कार्बनडाईऑक्साइड नॉर्मल व अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।