पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में खालसा साजना दिवस मनाया

गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में खालसा साजना दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समूह धार्मिक जत्थेबंदियों, सेवा सोसायटियों व संगत के सहयोग से खालसा साजना दिवस बैसाखी का पवित्र दिन श्रद्धा से मनाया गया। खालसा साजना दिवस की खुशी में पिछले दो दिनों से रखे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए।

उपरांत भाई हीरा सिंह कथावाचक ने खालसा पंथ के साजना का इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर भाई बलकार सिंह रागी जत्था, भाई जसविंदर सिंह रागी जत्था, भाई सिकंदर सिंह हजूरी रागी जत्था, भाई गुरदयाल सिंह, भाई रणजीत सिंह बटाला वालों का रागी जत्था, भाई अमनदीप सिंह के रागी जत्थे ने हर जस गुरुबाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को गुरुबाणी के साथ जोड़ा।

संगत ने भी गुरु के का आशीर्वाद लिया और इस मौके पर अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर गुरिंदरपाल सिंह गोरा और जत्थेदार गुरनाम सिंह जस्सल दोनों मेंबर एसजीपीसी पहुंचे, जिन्होंने संगत को इस पवित्र दिन की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...