पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 860 मिलीग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

860 मिलीग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

थाना सिटी पुलिस ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई स्वर्ण सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ काहनूवान रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहे युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब न दे पाया। इसी बीच शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक पूड़िया निकली, जिसमें से 860 मिलीग्राम हेराइन बरामद हुई।

नशीली गोलियों के साथ

पुलिस ने दो को किया काबू

भास्कर संवाददाता | बटाला
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशीली गोलियों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन के एएसआई नरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि अलीवाल चौक से एक व्यक्ति को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 95 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान शाम बिहारी निवासी यूपी हाल वासी मुर्गी मोहल्ला बटाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह, सिविल लाइन थाना के एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने मलावे दी कोठी बटाला से गुरदीप सिंह निवासी मलावे दी कोठी को 190 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...