पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेखवां के 30 कादियां व सदर गुरदासपुर के 3 गांव दीनानगर थाने से जोड़े

सेखवां के 30 कादियां व सदर गुरदासपुर के 3 गांव दीनानगर थाने से जोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बटाला/गुरदासपुर

पंजाब सरकार ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए राज्य में थानों की रीस्ट्रक्चरिंग की है। बटाला में पुलिस स्टेशन कादियां के अंतर्गत पुलिस स्टेशन सेखवां में रहे दुनिया संधू, ग्रंथ गढ़, चाह गिल, डल्ला लोह चाप, भागियां, धारीवाल नहरवाला, धन्ने, थिंड, नंगल बुट्‌टर, तलवंडी झुंगियां, शेरपुर, बहलोवाल, वडाला ग्रंथियां, अवान, रामपुरा, कोटला मूसा, चीमा, भीटेवाड़, मंसूरके, मसानियां, पुराना पिंड, लील खुर्द, रसूलपुर, दौलतपुर, मनोहरपुर, कोकलपुर, लील कलां, मोकल, मुरादपुर, नत्थू खैरा व नत अब पुलिस स्टेशन कादियां के अंतर्गत कर दिए गए हैं।

इसी प्रकार, सैनपुर, रामनगर, भून जो अब तक पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर थे, को पुलिस स्टेशन दीनानगर से जोड़ दिए गए हैं। पुलिस स्टेशन काहनूवान में आने वाला चक्कशरीफ अब भैणीमियां खां के अंतर्गत आने वाला गांव ढावे काहनूवान पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कर दिया गया है। पुलिस स्टेशन दीनानगर के अंतर्गत आने वाला मट्‌टम, उद्दीपुर व आहलुवाल बहराम पुलिस स्टेशन से जोड़ दिए गए हैं। पुलिस स्टेशन दीनानगर के अंतर्गत रहे छोटा कलीचपुर, कलीचपुर, काटोवाल, हदीबपुर, लंगाह, गुलेलरा अब पुरानाशाला पुलिस स्टेशन से जोड़ दिए हैं। वहीं, पुरानाशाला के अंतर्गत आने वाले सैदोवाल खुर्द, गुनोपुर, भैणी पसवाल, रंधावा कालोनी, दारापुर, भैणी काने, बहुरियां गुज्जर (बेचिराग), जारी सराय, नुक्तीपुर, जंगले बलरा अब भैणीमियां खां पुलिस स्टेशन से जोड़ दिए हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन कलानौर के अंतर्गत रहे उग्रु खैहरा, बुच्चेनंगल, शाहपुर, अटारी, भंडाल, अमरगढ़ व भगतपुर अब थाना घुमानकलां से जोड़ दिए हैं।

अकालियों ने बनाए थे विस क्षेत्र अनुसार थाने

अकाली सरकार ने थानों को इस तरह से बना दिया था, जिससे एक विधानसभा हलके के सभी गांव एक ही सबडिवीजन यानि एक ही डीएसपी के अधीन आ जाए। विधायकों की मांग पर तब ऐसा किया गया था, ताकि विधायक अपने-अपने हलकों में डीएसपी के जरिए थानों में अपने काम करवा सकें। लेकिन इस वजह से कई जगहों पर गांवों की ज्योग्राफिकल पोजिशन को भी नहीं देखा गया और कई बार लोगों को पास के ही गांवों में थाना होने की बजाए कई किलोमीटर दूर जाकर रिपोर्ट लिखवानी पड़ती थी। इसलिए लोग लंबे समय से थानों की रीस्ट्रक्चरिंग की मांग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...