सिर से जुड़ी बीमारियों का मेडिकल कैंप कल
बटाला | उप्पल न्यूरो हॉस्पिटल अमृतसर द्वारा 15 अप्रैल रविवार को कम्युनिटी हॉल लव कुश चौक खजुरी गेट बटाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते उप्पल न्यूरो अस्पताल के पीआरओ अर्जुन ने बताया कि मेडिकल कैंप में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक उप्पल और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सलिल उप्पल व डॉक्टरों की टीम दिमाग व रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोगों जैसे अधरंग, मिर्गी, सिर की चोट आदि रोगों की जांच करेंगे और दवाइयां भी दी जाएंगी।