अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार, एक फरार
अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार, एक फरार
भास्कर संवाददाता | बटाला
विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंध में थाना किला लाला सिंह के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि गांव बालेवाल से एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 9 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह निवासी बालेवाल के तौर पर हुई है। इसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह, थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शुक्रपुरा बटाला में स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई, जिस दौरान पुलिस को 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, लेकिन व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान वरुण कुमार निवासी मीयां मोहल्ला बटाला के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।