पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज की पर पति और सास पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज की पर पति और सास पर केस

बटाला |
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को तंग परेशान करने के आरोप में पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मनजीत कौर निवासी कोटली सूरत मल्ली ने 12 सितंबर, 2017 को शिकायत दी थी कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करते हैं। जिस दौरान पुलिस द्वारा जांच के बाद पति दिलबाग सिंह और सास गुरमीत कौर प|ी निवासी हरीके पतन जिला तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गरीबी से तंग व्यक्ति ने फंदा लगाया

बटाला |
गरीबी से तंग व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संदर्भ में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना रंगड़ नंगल के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि करनैल सिंह निवासी वैरोनंगल ने बताया कि उनका लड़का बलबीर सिंह जो कि गरीबी के कारण परेशान रहता था, उसने प्लास्टिक की रस्सी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

चोरी का आरोपी भगोड़ा गिरफ्तार

फतेहगढ़ चूड़ियां |
पुलिस चौकी काला अफगाना की पुलिस ने भगोड़े चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई सकत्तर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्बर की सूचना पर काला सिंह निवासी भिंडी सैदा को बस अड्‌डा काला अफगाना से बस में चढ़ते समय काबू किया है। एएसआई ने बताया किकाला मोबाइल, सोने की चेन और बाइक की चोरी के केस में भगोड़ा था, जिसके खिलाफ 2 जनवरी को थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में केस दर्ज है।

खबरें और भी हैं...