पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला में पुरस्कार वितरण समारोह
बटाला | सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बटाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल इंजी. अजय कुमार अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्यातिथि द्वारा शमां रोशन करने के उपरांत विद्यार्थियों की ओर से शब्द गायन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्रिंसिपल अजय कुमार अरोड़ा ने कॉलेज के पिछले वर्ष की कारगुजारी संबंधी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक, सभ्याचारक, दाखिला प्लेसमेंट, एनएसएस व अन्य गतिविधियों बारे कहा कि कॉलेज के मेहनती स्टाफ व बढ़िया माहौल के कारण कॉलेज के बढ़िया परिणाम सामने आए हैं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल अजय कुमार अरोड़ा द्वारा विभाग प्रमुख सुखजिंदर सिंह संधू, संदीप कुमार, बलविंदर सिंह, रछपाल सिंह, हरयादविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरदीप कौर, मोहिंदर कुमार, शिवराजन पुरी, जसबीर सिंह, हरपाल सिंह, जसबीर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।