पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरण के उपलक्ष्य में कादी हट्‌टी चौक में लंगर लगाया

जागरण के उपलक्ष्य में कादी हट्‌टी चौक में लंगर लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | जय मां चिंतपूर्णी सेवक सभा द्वारा करवाए जा रहे वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कादी हट्टी चौक में लंगर लगाया गया। इस लंगर का उद्घाटन समाज सेवी अशोक पुरी ने किया। महामाई के जयकारों के साथ लंगर शुरू किया गया। सभा के प्रधान विष्णु अरोड़ा ने बताया कि वार्षिक जागरण 14 अप्रैल शनिवार को कादी हट्टी चौंक में करवाया जाएगा, जिसमें कांग्रेसी नेता तरलोचन चंदा मुख्यातिथि होंगे। जागरण में चिंतपूर्णी से ज्योति लाई जाएगी। जालंधर व पठानकोट की प्रसिद्ध भजन पार्टियां की ओर से महामाई का गुणगान किया जाएगा। महामाई का सुंदर भवन सबसे आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके लिए सभा सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस अवसर पर सुरिंदर वधावन, राकेश सानन, काला, मनजीत, भारती शर्मा, बंटी अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, विपिन, मास्टर सतपाल, दीपक, प्रिंस भाटिया, सुमित भाटिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...