डीआर हैरीटेज पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
बटाला | डीआर हैरीटेज पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर मदन लाल, मैनेजर संजीव कुमार और स्कूल के प्रिंसिपल हरप्रीत कौर उपस्थित हुए। प्रिंसिपल हरप्रीत कौर ने पर्व के बारे में जानकारी दी। इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर पहुंचे नन्हें बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कक्षा पांचवीं के स्टूडेंट्स ने बैसाखी पर्व पर भाषण प्रस्तुत किया और इस पर्व के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद था।