पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसीए में रुपिंदर कौर का प्रथम स्थान

डीसीए में रुपिंदर कौर का प्रथम स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा 2017-18 की परीक्षाओं के ऐलान किए नतीजे के दौरान बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज बटाला के कंप्यूटर विभाग का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल डॉ. एडवर्ड मसीह ने बताया कि इन नतीजों में डीसीए की रुपिंदर कौर ने 200 अंकों में से 166 अंक लेकर कॉलेज में पहला, रिश्व धवन ने 164 अंक प्राप्त कर दूसरा और हरप्रीत कौर ने 163 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह, पीजीडीसी कक्षा की नवनीत कौर ने 400 में से 330 अंक लेकर पहला, तजिंदर कौर ने 319 अंक लेकर दूसरा और नवप्रीत कौर ने 311 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बीएससी आईटी समेस्टर-3 की जसमीन कौर ने 300 में से 226 अंक लेकर पहला, परमिंदर कौर ने 225 अंक लेकर दूसरा और हरमनप्रीत कौर ने 224 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी आईटी समेस्टर-पांच की समीक्षा और रोजबीर सिंह ने 400 में से 277 अंक लेकर पहला, कमलदीप कौर ने 271 अंक लेकर दूसरा और मनप्रीत कौर ने 260 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रिंसिपल एडवर्ड मसीह ने इन स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. हरप्रभदीप सिंह, प्रो. जगदीप सिंह, प्रो. मनदीप संधु, प्रो. अश्वनी मौजूद थे।

डीसीए और पीजीडीसी कक्षा के शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स।

बीएससी आईटी समेस्टर-3 व बीएससी आईटी समेस्टर-पांच के विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...