पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरआर बावा कॉलेज का एमएससी मैथ्स सेमेस्टर का रिजल्ट बढ़िया

आरआर बावा कॉलेज का एमएससी मैथ्स सेमेस्टर का रिजल्ट बढ़िया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरआर बावा कॉलेज का एमएससी मैथ्स सेमेस्टर का रिजल्ट बढ़िया

बटाला | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई सेमेस्टर परीक्षाओं में आरआर बावा कॉलेज का एमएससी मैथ्स सेमेस्टर-3 का परिणाम शानदार रहा। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ. नीरू चड्‌ढा ने बताया कि छात्रा अमनदीप कौर ने 84 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में पहला, जिले में पहला तथा कॉलेज में भी पहला स्थान हासिल किया। कंवलजीत कौर ने 75 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में 19वां स्थान तथा कॉलेज में द्वितीय स्थान हासिल किया। बेअंत कौर ने 70.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल नीरू चड्‌ढा ने विभागाध्यक्ष प्रो. सिम्मी शर्मा तथा उनके सहयोग प्राध्यापकों डॉ. गुरिंदर कौर, प्रो. नीलम, प्रो. रेणु, प्रो. राजवंत तथा प्रो. ज्योति को भी बधाई दी

खबरें और भी हैं...