हस्त शिल्प डिग्री कॉलेज का बीए समेस्टर-1 का परिणाम शानदार
बटाला | हस्त शिल्प डिग्री कॉलेज काहनूवान रोड बटाला के बीए सेमेस्टर पहले का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल सर्बजीत कौर ने बताया कि नीतिका ने 74 फीसदी अंक लेकर कॉलेज में पहला, गुरमीत कौर ने 65 फीसदी लेकर दूसरा व शरणजीत कौर ने 63 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 20 से अधिक विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन में परीक्षा पास की। एमडी अरूण कुमार ने कहा कि इस परिणाम का श्रेय बच्चों की मेहनत व अध्यापकों के योग्य नेतृत्व को जाता है। इस अवसर पर लेक्चरर मनजीत सिंह, रूपिंदरकौर, बिक्रमपाल सिंह, प्रभजोत कौर, शरणजीत कौर, रिंपी, कुलदीप सिंह, अमृतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।