पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो को
पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो को
नशीले टीके और गोलियों समेत पकड़ा
बटाला | विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो व्यक्तियों को नशीले टीके और नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि मुर्गी मोहल्ला बटाला से एक व्यक्ति को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे नशीले टीके बरामद हुए। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह वासी हरनाम नगर बटाला के तौर पर हुई है। इसी तरह, थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई दलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गांव झंजियां खुर्द से रवि निवासी मुरीदके को 120 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है।