शोभायात्रा निकाल बाबा साहेब याद किए
संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर डॉ. बीआर अंबेडकर संघर्ष मोर्चा तहसील बटाला की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाल गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर समाज सेविका त्रिवेणी चौहान पहुंची। यह शोभा यात्रा हाथी गेट से शुरु होकर, खजूरी, जस्सा सिंह हाल, नेहरू गेट, लक्ष्मी पैलेस, भंडारी गेट, ठठियारी गेट से होती हुई वापस हाथी गेट में जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान त्रिवेणी चौहान ने कहा कि भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता थे, जिन्होंने भारत के संविधान का ड्रॉफ्ट तैयार किया था। वो एक महान मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने भारत के निम्न स्तरीय समूह के लोगों की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के साथ ही शिक्षा की जरूरत के लक्ष्य को फैलाने के लिए भारत में वर्ष 1923 में बहिष्कृत हितकरनी सभा की स्थापना की थी। इंसानों की समता के नियम के अनुसरण के द्वारा भारतीय समाज को पुनर्निर्माण के साथ ही भारत में जातिवाद को जड़ से हटाने के लक्ष्य के लिए शिक्षित करना, आंदोलन करना, संगठित करना, के नारे का इस्तेमाल कर लोगों के लिए वो एक सामाजिक आंदोलन चला रहे थे। भारतीय समाज के लिए दिए गए उनके महान योगदान के लिए 1990 के अप्रैल महीने में उन्हें भारत र| से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बंटी मल्होत्रा, बीबी आंचल, विशाल राजू, बग्गी भट्टी, सिकंदर, रम्मा, जतिंदर अत्री, भजन सिंह, विक्की कल्याण, वजीरा भट्टी, जगदीश, भरत, गरीश भट्टी, घनैय्या लाल भट्टी मौजूद थे।
भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई
शोभायात्रा में शामिल डॉ. बीआर अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
भीम राव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम
सुजानपुर| इसी प्रकार सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन में बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम यशपाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विधायक दिनेश सिंह बब्बू व कौंसिल प्रधान रूप लाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि बाबा साहिब ने देश के संविधान का निमार्ण कर सभी को समान अधिकार दिए ताकि समाज के हर वर्ग में समानता हो। इस मौके पर कौंसिल प्रधान रूप लाल, सुनील सिंह हैप्पी, यशपाल, डिंपल शर्मा, अश्विनी कुमार, तिलक राज, शाम लाल, जोगिन्द्र पाल बोवी, राज कुमार, धर्मपाल, राज कुमार राजी, शशि पाल, बृज मोहन, कश्मीर सिंह, प्यारे लाल आदि उपस्थित थे।