पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्मीद फाउंडेशन ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला

उम्मीद फाउंडेशन ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | उम्मीद फाउंडेशन बटाला और भगवान वाल्मीकि लंगर कमेटी बटाला के सदस्यों द्वारा स्थानीय कपूरी गेट में सुशोभित डॉ. बीआर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी को बाबा साहिब जी के जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन के सरपरस्त रमेश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता जेएन शर्मा और सोहन लाल प्रभाकर उपस्थित हुए। सदस्यों को बाबा साहिब जी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सोहन लाल प्रभाकर, हरी कृष्ण महाजन, अभिनव मल्होत्रा, वरुण, राकेश भट्‌टी, गिरीश भट्‌टी, मोहन दास, कुलवंत सिंह, सोनू, सुरिंदर मेहरा, सुखदेव सिंह, शक्ति, दीपक व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...