चुनाव हलकावाइज असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनरों को दी जाएगी ट्रेनिंग : डीसी
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों तहत स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर की ओर से जिला लेवल मास्टर ट्रेनरों को 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक ट्रेनिंग दी जा रही है। यह जानकारी डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद जिला लेवल मास्टर ट्रेनर चुनाव हलकावाइज असेंबली लेवल मास्टरों को ट्रेनिंग देंगे डीसी ने बताया कि विधान सभा हलका गुरदासपुर 04, दीनानगर 05 और कादियां के एईआरओ-01 या 02 पर एक हलके के 6 सुपरवाइजरों को पंचायत भवन में 24 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि हलका बटाला 07, श्री हरगोबिंदपुर 08, फतेहगढ़ चूड़ियां 09 और हलका डेरा बाबा नानक 10 के एईआरओ 01 या 02 पर हलके के 6 सुपरवाइजरों को पंचायत भवन में 25 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जाएगी।