लैंटर डालते लोहे का गाडर मजदूर पर गिरा, जख्मी
बटाला | घर के निर्माण के समय लैंटर डालते हुए लोहे का गाडर मजदूर के सिर पर गिर गया, जिस कारण वह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार जोगिंदरपाल पुत्र बहादुर चंद निवासी बोदे दी खुही मजदूरी का काम करता है। वह भंडारी मोहल्ला में किसी के घर में लैंटर डालने का काम कर रहा था। अचानक उसके ऊपर लोहे की गाडर गिर गया, इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया।