वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा
बटाला | मां जगदंबे एकता क्लब की ओर से नेहरू गेट नजदीक सिटी थाना में करवाए जा रहे चौथे वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में ज्वाला जी से मां की पवित्र ज्योति लाई गई। इस मौके पर इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पवित्र ज्योति को शोभायात्रा के रुप में शहर के विभिन्न बाजारों में ले जाया गया। शनिवार रात को महामाई का जागरण हुआ। इस अवसर पर अरुण प्रधान, रघु, रजत, सौरभ, वरुण, कर्ण, पारस, वीशु, आयुश, शैंकी, बादल, सोनू आदि मौजूद थे।