नौशहरा मझा सिंह के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
भास्कर संवाददाता | बटाला
नौशहरा मझा सिंह के नजदीक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थाना सेखवां के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कश्मीरा मसीह वासी दियालगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसका पिता अमरजीत सिंह अपने साइकिल पर गांव खुंडा से अपने गांव दियालगढ़ आ रहा था। रास्ते में नौशहरा मझा सिंह के पास एक मोटरसाइकिल (पीबी02सीटी4806) जिसे अज्ञात व्यक्ति चला रहा था, उसने बिना हॉर्न तेज रफ्तार अपने मोटरसाइकिल से उसके पिता के साइकिल में टक्कर मार दी, जिस कारण वह जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।