पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा लागू न करने पर बीडीओ दफ्तर के समक्ष धरना, नारेबाजी

मनरेगा लागू न करने पर बीडीओ दफ्तर के समक्ष धरना, नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन व मजदूर मुक्ति मोर्चा में रोष

बटाला | मनरेगा लागू न करने के रोष में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन और मजदूर मुक्ति मोर्चा की ओर से बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मजदूर नेता गुलजार सिंह, विजय कुमार सोहल, अश्वनी कुमार और लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने कहा कि उनकी मांगें मनरेगा का रोजगार लागू करने, बेघरों को प्लाट, रिहाइश और ग्रांट देने संबंधी जत्थेबंदी कई बार जिला गुरदासपुर के प्रशासन को मांगपत्र दे चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन मीटिंग करने के बिना किसी भी जनतक स्कीम को लागू नहीं कर रहा। पिछले साल के मनरेगा के किए कामों की अभी तक अदायगी नहीं हुई। इस साल के 4 महीने बीत जाने के बाद भी किसी को भी मनरेगा रोजगार नहीं दिया। ब्लाॅक अधिकारी कांग्रेसी वर्करों की तरह काम कर रहे हैं और यह अधिकारी कानूनी जिम्मेदारी पूरी करने की बजाए जनता के खजाने पर अधिक बोझ डाल रहे हैं। इस अवसर पर कुलदीप, राजू, गुरविंदर सिंह, बलबीर रंधावा, सुखदेव सिंह, गोपाल पाला, रामा यादपुर मौजूद थे।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर। -भास्कर

चेतावनी

100 दिन का मनरेगा रोजगार, प्लाट, रिहाइश, अनाज, पेंशन आदि असली जरूरतमंदों तक न पहुंचाई, तो जिले में पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं...