पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकाबपोशों ने पंप पर पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया फिर पिस्तौल की नोक पर कारिंदे से छीन ली नगदी

नकाबपोशों ने पंप पर पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया फिर पिस्तौल की नोक पर कारिंदे से छीन ली नगदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग जगह पर दो पेट्रोल पंपों पर हुई एक जैसी वारदात

भास्कर संवाददाता | फतेहगढ़ चूड़ियां

दो अलग-अगल पेट्रोल पंपों पर मोटरसाइकिल सवारों ने पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप के कारिंदे से नगदी छीन ली और फरार हो गए। दोनों वारदातों को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें नकाबपोशों द्वारा पहले मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया गया और बाद में पिस्तौल की नोक पर कारिंदे से पैसे छीन लिए गए। एक घटना घनीए-के-बांगर पेट्रोल पंप और दूसरी घटना पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित पेट्रोल पंप की है।

पहली घटना | घनीए-के-बांगर के पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर करीब 3:42 बजे की घटना है। पेट्रोल पंप के कारिंदे कुलबीर ठाकुर ने बताया कि बटाला से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जिन्होंने 700 रुपए का पेट्रोल भरवाया और बाद में उस पर पिस्तौल तान दी और कहा कि इसमें 5 गोलियां हैं, तू सारे पैसे निकाल दे। तभी उसके पास से लुटेरे 7 हजार 660 रुपए लेकर बटाला रोड की ओर फरार हो गए। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंधी थाना घनीए-के-बांगर पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

दूसरी घटना | फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव दादूयोध पेट्रोल पंप की है। यह पेट्रोल पंप पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों का है। जहां एक नकाबपोश ने पहले मोटरसाइकिल की टंकी फुल करने के लिए पंप के कारिंदे से कहा। बाद में पिस्तौल की नोक पर उससे 5 हजार रुपए मांग लिए और फरार हो गया। जानकारी देते पंप के मैनेजर सूबेदार जगतार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश ने कारिंदे से मोटरसाइकिल की टंकी पेट्रोल से फुल करवाने के बाद पिस्तौल निकाली और कारिंदे पर तानकर उससे 5 हजार रुपए की मांग करने लगा। वहीं, कारिंदे द्वारा उसे पैसे देने पर वह फरार हो गया। इस संबंधी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस को सूचित किया गया है।

खबरें और भी हैं...