पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनिल कोछड़ करेंगे एक्साइज इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत

अनिल कोछड़ करेंगे एक्साइज इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनिल कोछड़ करेंगे एक्साइज इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत

बटाला |
बटाला के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले शराब के ठेकेदार अनिल कोछड़ के घर में रविवार शाम छापा मारने वाले एक्साइज इंस्पेक्टर रमन शर्मा के खिलाफ एसएसपी को लिखित में शिकायत दी जाएगी। सोमवार को शिकायत लेकर अनिल कोछड़ अपनी प|ी शीतल के साथ गए थे, लेकिन एसएसपी अपने कार्यालय में नहीं मिले। उसके बाद वापस घर आ गए। उन्होंने बताया कि अब वह मंगलवार को लिखित में शिकायत करवाएंगे, ताकि मामला दर्ज करवाकर पता करवाया जा सके कि किसके इशारे पर झूठा छापा मारा गया है।

अनिल कोछड़ का कहना था कि उनकी गैरमौजूदगी में घर में छापा मारा गया। उन्हें पूरा शहर जानता है कि वह शराब व्यापारी हैं। अगर करोड़ों रुपए का काम एक नंबर में कर रहे हैं, तो उन्हें दो नंबर की शराब को अपने घर में रखने की क्या जरूरत है। दूसरा वह व्यापारी हैं ना की अवैध शराब बेचने वाले हैं। लेकिन फिर भी झूठा छापा मारा गया। उनका आरोप था कि अगर छापा मारा गया ओर अगर विभाग के पास कोई सूचना थी, तो फिर शराब बरामद क्यों नहीं है। इस बारे में कोछड़ का कहना था कि वह मामला दर्ज करवाकर ही दम लेंगे, क्योंकि उनकी पूरे इलाके में इज्जत को उछाला गया है।

खबरें और भी हैं...