सड़क निर्माण के लिए लगा नींव पत्थर तोड़ने और मलबा
सड़क निर्माण के लिए लगा नींव पत्थर तोड़ने और मलबा चोरी करने पर अज्ञात पर केस
बटाला | रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क के निर्माण के लिए लगा उद्घाटनी नींव पत्थर तोड़ दिया और उसका मलबा चोरी करके ले गए। इस संबंध में थाना कादियां के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि बचितर सिंह निवासी धारीवाल कलां ने पुलिस को बताया कि सड़क के निर्माण के लिए प्रताप सिंह बाजवा द्वारा नींव पत्थर रखा गया था। जिसे रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया और उसका मलबा चोरी करके ले गए। इस संदर्भ में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशीली गोलियों समेत एक गिरफ्तार
बटाला | पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बाऊली इंद्रजीत के मोड़ से एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उससे 60 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।