दो अलग-अलग जगह विवाद के चलते मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन जख्मी
पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली इलाके में विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। उसने कोर्ट के आदेश पर अपना मेडिकल करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी कोटली सूरत मल्ली ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल पर घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में उसके ही गांव के गरविंदर सिंह उर्फ मिट्ठू, बलविंदर सिंह तथा कुलविंद्र सिंह जो कि भाई हैं। उन्होंने बाकी परिजनों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और उसकी बाइक से उतारकर पिटाई की गई। मारपीट के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गए। उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों की तरफ से कोई इलाज नहीं किया गया। इस पर उसने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के तरफ से आदेश आने के बाद ही उसका मेडिकल किया गया है। उसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है। इस बारे में थानेदार अवतार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ से भी शिकायत आई हुई है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
उधर, सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत शाहपुरा इलाके में दो महिलाओं के साथ मारपीट हुई है। कुलविन्द्र कौर प|ी सतपाल सिंह निवासी शाहपुरा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास कश्मीर कौर प|ी जसवंत सिंह के साथ घर में बैठी थी। तभी उनके पड़ोसियों ने गालियां निकालना शरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विराध किया, तो वह मारपीट पर आ गए, जिसमें दोनों घायल हुईं। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। घायलों की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र बाबू राम तथा उसका बेटा साबा, बाबू राम के रूप में हुई है। पुलिस जांच करने में लगी हुई है।
अस्पताल में उपचाराधीन कुलविन्द्र कौर और कश्मीर कौर।